Tango एक त्वरित संदेश एप्प है, जो दूसरे सरल त्वरित सन्देश एप्प्स की तुलना में ढेर सारी सुविधाओं के साथ आता है: वॉइस संदेश, वीडियो कॉल्स, वीडियो गेम्स, सामाजिक मनोरंजन...।
Tango की मुख्य विशेषता उसकी टेक्स्ट मैसेजिंग है। आप अपने सभी दोस्तों को मुफ्त में टेक्स्ट संदेश भेज सकते हैं और व्यक्तिगत चैट विंडोज़ से उनकी प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। आप संवाद समूह भी बना सकते हैं, ताकि आप एक साथ कई लोगों के साथ संदेश विनिमय कर सकें।
Tango की मदद से आप अपने मित्रों और संपर्कों को वीडियो कॉल्स कर सकते हैं, और यहां तक कि उन्हें ध्वनि संदेश भी भेजें सकते हैं। और फ़ाइलें जैसे तस्वीरें और अन्य दस्तावेज़ भी भेज सकते हैं।
LINE और KakaoTalk, जैसे Tango में भी वीडियो गेम्स शामिल है (अलग-अलग उपलब्ध है, लेकिन डाउनलोड मुफ्त है), जो आप अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं ।
अंत में, Tango में भी Facebook की तरह वॉल है जिसमे आप अपने स्टेटस, तस्वीरें,और बहुत कुछ अपडेट कर सकते हैं। आप अपने नए जगह से, आपके करीब के उपयोगकर्तों ढूंढ के नए दोस्त बना सकते हैं।
Tango दूसरे त्वरित संदेश एप्प्स के बदले में एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसके मुख्य प्रतियोगियों की तुलना में यह अधिक सुविधाएँ प्रदान करता है - सर्वशक्तिशाली WhatsApp की तरह।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 8.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Tango किस तरह काम करता है?
Tango एक स्ट्रीमिंग सोशल नेटवर्क है। इसकी मदद से आप रियल टाइम में स्ट्रीम कर सकते हैं। ये लाइव स्ट्रीम पब्लिक भी हो सकते हैं, और प्राइवेट भी।
मैं Tango पर प्राइवेट कैसे हो सकता हूँ?
Tango पर एक निजी चैट शुरू करने के लिए, सबसे पहले आपको एक सार्वजनिक स्ट्रीम प्रारंभ करना होगा। इसके बाद, ऊपरी दाएँ कोने में जाएँ और कुंजी आइकन पर टैप करें। वहाँ से, आप चुन सकते हैं कि दर्शकों को आपसे जुड़ने के लिए क्या करना होगा।
क्या आप Tango से पैसे कमा सकते हैं?
हाँ, Tango स्ट्रीमर्स को पैसे कमाने की सुविधा देता है। ऐसा करने के लिए, साइन अप करें, Payoneer पर एक अकाउंट बनाएँ और लोगों को आमंत्रित करने के लिए एक रेफ़रल लिंक का उपयोग करें। इस तरह, आप अपनी गतिविधि और आय का सत्यापन कर सकते हैं।
मैं Tango के लिए सस्ते सिक्के कहाँ से खरीद सकता हूँ?
Tango के लिए सस्ते सिक्के खरीदने के लिए, बस उन्हें आधिकारिक Tango वेबसाइट पर ढूँढ़ें। वहाँ, सिक्के ऐप के अंदर खरीदने की तुलना में 20% सस्ते हैं, क्योंकि Google को कोई कमीशन नहीं दिया जाता है।
कॉमेंट्स
अच्छे ऐप्स🥰🥰
उत्तम
बहुत अच्छा
अच्छा
उत्कृष्ट
मज़ेदार